
अगर आपके पास भी 1 से अधिक बैंक अकाउंट हैं , और आप जानना चाहते हैं की आखिर किस बैंक के साथ DBT Enable हैं तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही हैं |
इस पोस्ट में हम आपको DBT Enable Bank Account Check Kaise Kare के बारे में पुरी जानकारी बताने जा रहा हूँ , दोस्तों आपने अक्सर सुना होगा की सरकारी योजना का पैसा DBT के माध्यम से ही हमारे बैंक अकाउंट में आता हैं , DBT का पूरा मतलब Direct Benifits Transfer होता हैं |
DBT की प्रक्रिया में सरकार को सिर्फ आपके आधार कार्ड से आपके बैंक अकाउंट की जानकारी मिल जाती हैं , कई सारी योजनाओ में आपने देखा होगा की सरकार आपसे सिर्फ आपका आधार कार्ड लेती हैं |
और आधार कार्ड के जरिये ही आपके बैंक अकाउंट में पैसा आ जाता हैं , तो यह DBT के कारण ही होता हैं |
यह भी पढ़े : Bihar Mahila Rojgar Yojna Payment Date
DBT Link Account Kaise Check Kare ( 2026 में )
अगर आपके पास एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं , और अगर आप जानना चाहते हैं की किस बैंक अकाउंट के साथ DBT Enable हैं तो यहाँ नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें |
#1. www.npci.org.in/ की वेबसाइट पर जाए
NPCI वेबसाइट के जरिये आप यह चेक कर सकते हैं , की आखिर आपके किस बैंक अकाउंट में DBT Enable हैं |
तो इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.npci.org.in/ की वेबसाइट पर चले जाना हैं , जब आप इस वेबसाइट पर जायेंगे तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का लुक आएगा |
जैसा आप यहाँ नीचे दिए गए गाइड इमेज में देख पा रहे हैं |

अब यहाँ आने के बाद आपको Customer के आप्शन पर क्लिक करके Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE के आप्शन पर क्लिक करना हैं |

अगर आप इस वेबसाइट को मोबाइल में खोले हैं , तो Menu Bar के आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको यह आप्शन मिल जायेगा |
2. Aadhaar Mapped Status के आप्शन पर क्लिक करें
एक बार जब आप Bharat Aadhar Seeding Enabler के आप्शन पर क्लिक करते हैं , तो इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का WebPage Open होकर आता हैं |
अब यहाँ पर आपको Aadhar Mapped Status के आप्शन पर क्लिक कर देना हैं |

फिर आपको अपना आधार कार्ड डालकर Check Status के आप्शन पर क्लिक करना हैं |
3. अब OTP Verify कीजिये
जब आप अपना Aadhar Number डालकर Check Status के आप्शन पर क्लिक करते हैं , तो इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP जाता हैं |

उस OTP को आपको यहाँ डालकर Confirm के आप्शन पर क्लिक कर देना हैं |
एक बार जब आप अपना OTP डालकर Confirm कर देते हैं , तो इसके बाद आपके उस बैंक अकाउंट की जानकारी सामने आ जाती हैं , जिसमे DBT Enable हैं |
जैसे मेरे पास 3 से 4 बैंक अकाउंट हैं , लेकिन मेरे PNB Bank Account के साथ DBT Enable हैं |

इसका मतलब यह हुआ की सरकारी योजना से लेकर किसी भी Scholarship का पैसा मेरे इसी बैंक अकाउंट में आएगा | वैसे दोस्तों अगर आप अपना DBT Account Change करना चाहते हैं तो आप NPCI की वेबसाइट के माध्यम से भी यह काम कर सकते हैं |
आपको कहीं बैंक जाने की जरूरत नहीं हैं , इस वेबसाइट पर आपको Aadhaar Seeding/Deseeding का आप्शन मिलता हैं जिसके जरिये आप किसी दुसरे अकाउंट में DBT Enable कर सकते हैं |
IMPORTANT LINK
| Dbt Account Check Link | Check DBT |
| Our Homepage | Yojanwithsonu |
यह भी पढ़े
- सरकारी पैसा कमाने वाला एप
- महिला रोजगार योजना का पैसा कब आएगा
- Jio Call Reminder Job क्या है
- Jio FSM App की आईडी कैसे बनाये
निष्कर्ष
तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको DBT Account Kaise Check Kare के बारे में पुरी जानकारी देने की कोशिश की हैं , वैसे दोस्तों DBT Account वही होता हैं |
जो अकाउंट आपके आधार कार्ड के साथ लिंक रहता हैं , लेकिन दोस्तों आज के समय तो हमारे सभी खाते Aadhar CARD के साथ लिंक रहती हैं |
तो ऐसे में तो हम यह मान सकते हैं , की हमारा सभी बैंक अकाउंट DBT Enable हैं , लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं जो खाता शुरू शुरू में आपके आधार कार्ड के साथ खुला था , वही आपका dbt account होता हैं |
और अगर वो खाता बंद हो जाता हैं , तो dbt automatic आपके किसी दुसरे बैंक अकाउंट के साथ enable हो जाता हैं जिस खाते के साथ आधार लिंक रहता हैं | बाकी दोस्तों आपको यह मालूम होना चाहिए की आखिर किस बैंक अकाउंट के साथ मेरा DBT Enable हैं |
और सरकारी योजनाओ का लाभ लेते समय आपको वही बैंक अकाउंट भी देना चाहिए , इससे आपका कोई भी सरकारी पैसा बिना किसी देरी के आपके बैंक अकाउंट में आएगा |